सरकार के संकल्प यात्रा को‌ जन जन तक पहुंचाने में जुटा है भाजपा का‌ संगठन

Newspost, Political Desk. @RohitGupta

सिंगरौली, मध्य प्रदेश।
केंद्र सरकार की मोदी की गारंटी वाली विजय संकल्प यात्रा जिले के प्रत्येक पंचायत तथा नगरीय निकायों के वार्डों में पहुंच रही है। संकल्प यात्रा को सार्थक बनाने के लिये सरकार तथा प्रशासन के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी का संगठन भी जोर शोर से लगा हुआ है। संकल्प यात्रा के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि तथा कार्यकर्ताओं की पूरी टीम क्रियाशील है। संकल्प यात्रा को जन जन तक पहुंचा कर हर पात्र व्यक्ति को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये दिन रात लगी हुई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की परिकल्पना पर आधारित इस अभियान में जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के निर्देशन तथा संकल्प यात्रा के जिले के प्रभारी एवं महामंत्री सुंदरलाल शाह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों की पूरी इकाई काम कर‌ रही है। यात्रा प्रभारी व भाजपा के जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह ने बताया कि हमारे सरकार द्वारा प्रायोजित यह संकल्प यात्रा मध्यप्रदेश में 16 दिसंबर को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से प्रारंभ हुई थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस यात्रा का शुभारंभ किया था तथा अगले दिवस यह संकल्प यात्रा प्रदेश के‌ हर जिले एवं विकास खंड पर प्रारंभ हुई। अपने जिले में ये संकल्प यात्रा तीनों विकासखण्ड तथा तीनों विधान सभाओं में संचालित है। विजय‌ संकल्प यात्रा प्रत्येक नगरीय तथा ग्रामीण इकाईयों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है तथा शासन की सभी जन कल्याणकारी योजनाएं आम जन तक पहुंचा रही है। 

हमारे समस्त निर्वाचित जनप्रतिनिधि, नगर पार्षद, सरपंच एवं पार्टी के समस्त पदाधिकारी तथा शक्ति केन्द्र के कार्यकर्ता इस संकल्प यात्रा को सफल तथा सार्थक बनाने में लगे हुए हैं। हमारे सरकार के पास अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं हैं जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक के जीवन स्तर को सुधारने का काम कर रही है। हर पात्र व्यक्ति सरकार की मर्मस्पर्शी एवं जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें, इसी उद्देश्य से यह संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। हर आम व्यक्ति तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंच रही है तथा जो भी समाज के व्यक्ति इन योजनाओं से वंचित हैं उनका तत्काल नाम जोड़कर लाभान्वित किया जा रहा है। एक एक भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता इस संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचा रहा है तथा जिन पात्र लोगों के नाम योजना में नामित नहीं हैं उनको तत्काल नामित कर लाभ दिलाने का काम कर रहा है। समाज के अंतिम पायदान पर स्थित व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचेगा तभी हमारा अंत्योदय का मिशन पूरा होगा हम‌ सब इसी मिशन को‌ पूरा करने में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *