टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने आरटीओ को सौंपा ज्ञापन

Newspost, Regional Desk, A. Anand.

सिंगरौली। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने जिला परिवहन अधिकारी (RTO) को ज्ञापन सौंपकर सिंगरौली के सभी थाना क्षेत्रों में संचालित डग्गामार वाहनों (नॉन टैक्सी) पर कार्रवाई करने मांग की है। बताया गया है कि विंध्यनगर, वैढ़न, बरगवां सिंगरौली, जयंत, थाना क्षेत्रोें में सैकड़ों की तादाद में ऐसे वाहन टैक्सी का काम कर रहे हैं जिन्हें टैक्सी में चलने के लिए अधिकार नहीं है। गाड़ी प्राइवेट नंबर हैं, कई वाहन तो ऐसे भी हैं जिनका यहाँ का रजिस्ट्रेशन नहीं है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, वेस्ट बंगाल से गाड़ियां लाकर यहां अवैध तरीके से संचालित कर रहे हैं। इनके ड्राइवरों का लाइसेंस भी कमर्शियल नहीं है, कईयों के पास तो लाइसेंस भी नहीं है। इनके हौसले इतने बुलंद हैं कि ये सार्वजनिक स्थानों बैढन बस स्टैंड, विन्धयनगर शिवाजी काम्प्लेक्स, जयंत गोल मार्केट, सिंगरौली नगर निगम काम्प्लेक्स, सिंगरौली रेलवे-स्टेशन जैसे जगहों पर निर्भीक खड़े होकर सवारियों को उठाते हैं। इससे लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है। जिनके पास टैक्सी गाड़ियां है वह लोग राज्य सरकार को प्रतिवर्ष टैक्स अदा करते हैं, इनके अलावा भी अप्रत्यक्ष रूप से (इंसुरेंस, परमिट, ड्राइवर) अन्य कई माध्यमों से राज्य सरकार को टैक्स देते हैं। जबकि प्राइवेट नंबर गाड़ी को कुछ भी देना नहीं होता, इसलिए वह अपना किराया कम कर मनमाने रेट पर सवारी ढ़ो रहे हैं। टैक्सी यूनियन ने जिले में अवैध रूप से संचालित टैक्सी की जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *