UP Desk, NPG Media॰

यूपी STF, NCB एवं सोनभद्र की पिपरी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 2 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को एक ट्रक जिसमें 320 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा (जिसकी अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये) बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए गए अभियान तहत 18 अगस्त को प्राप्त मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए UP NCB/ UP STF व थाना पिपरी पुलिस द्वारा मुर्धवा तिराहा के पास से समय 3.20 बजे 1 अदद बल्कर ट्रक संख्या CG 04 ND 2771 के केबिन में कुल 160 पैकेट प्रत्येक पैकेट में 2 किलोग्राम, कुल 320 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये) के साथ 2 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पिपरी पर मु0अ0सं0 18/2023 धारा 8/20/25/29/60/63 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पूछताछ करने पर चालक अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह यह अवैध गांजा छत्तीसगढ़ के पत्थलगढ़ से वाराणसी लेकर जा रहा था। 

गिरफ्तार अभियुक्त

छापमार दल ने शर्मानन्द पटेल पुत्र स्व रामजनम पटेल, निवासी बस्तियां, थाना चैनपुर, जनपद मोतीहारी (बिहार) उम्र लगभग 26 वर्ष एवं अर्जुनराम पुत्र भिखारी राम, निवासी बनिया छापर, थाना खुचाय खुर्द, जनपद गोपालगंज (बिहार) उम्र लगभग 50 वर्ष को गिरफ्तार किया है।

बरामदगी का विवरण

कार्यवाही दल ने 3 क्विंटल 20 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये), एक ट्रक संख्या- CG 04 ND 2771 (अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये) एवं 2 मोबाइल फोन जब्त किया है।

एक्शन टीम का विवरणः

इस कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह व पुलिस टीम, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, रवि प्रकाश व NCB टीम, लखनऊ एवं उ0नि0 वीरेन्द्र यादव व STF टीम, लखनऊ की महावपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *