Regional Desk, Rewa.
रीवा के सिविल लाइन्स के थाना प्रभारी जिन्हें उनके चेंबर में एसआई ने घुसकर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, अब उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। दूसरी ओर शूट करने वाले सब इंस्पेक्टर बीआर सिंह को शुक्रवार की दोपहर को जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
SI Terminated (बर्खास्त):
विभागीय जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद डीआईजी मिथिलेश कुमार शुक्ला ने SI बीआर सिंह को बर्खास्त कर दिया है। 24 वर्ष के कार्यकाल में एसआई बीआर सिंह के विरुद्ध कुल 69 विभागीय जांचें की जा चुकी है, जिसमें उसे 5 बार दंडित भी किया जा चुका है।
दो सरकारी पिस्तौल 17 जिंदा कारतूस व मोबाइल बरामद-
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि आरोपित सब इंस्पेक्टर से दो पिस्तौल व एक मोबाइल बरामद की गई हैं दोनों ही सिविल लाइन थाने की सरकारी पिस्टल हैं। उसके साथ 17 राउंड कारतूस व मोबाइल बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित का मेडिकल कराने में थोड़ा विलंब हुआ जिसके कारण न्यायालय में पेश करने में भी समय लगा। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
क्यों किया फायर-
गुरुवार को दोपहर में लगभग ढाई बजे आरोपी एसआई बीआर सिंह की थाना प्रभारी हितेंद्र शर्मा से तबादले के विषय में बहस हो गई। तब उत्तेजित एसआई ने पिस्तौल से थाना प्रभारी पर फायर कर दिया। इस घटना में थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे अब उनकी हालत सामान्य है।
