बरगवां पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद की अवैध शराब

News Desk, सिंगरौली, मध्य प्रदेश.

बरगवां (सिंगरौली) पुलिस ने थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने गांगी ग्राम की एक दुकान पर कार्यवाही की है। वहां दुकान की आड़ में अवैध शराब का कारोबार किये जाने की जानकारी पुलिस को मिल रही थी। 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी के निर्देशन एवं एसडीओपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए निरीक्षक आर पी सिंह द्वारा टीम गठित कर ग्राम गांगी में संतोष जायसवाल की दुकान में रेड कार्यवाही की गई। जहां पुलिस को कई कार्टूनों में भरी 69.40 लीटर अवैध शराब मिली है। जिसमें 48 लीटर बीयर, 9 लीटर गोवा की शराब, करीब 7 लीटर देसी मसाला व 5 लीटर देसी प्लेन मदिरा शामिल है। 

पुलिस के अनुसार पकड़ी गई कुल शराब की कीमत 21870 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने उक्त मामले में दुकान संचालक के पुत्र राम जायसवाल पिता संतोष जायसवाल उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम खरखटा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 581/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक कृष्णेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक अनूप मिश्रा, अरुरेन्द्र पटेल, आरक्षक प्रतीक कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *