State Desk.
प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सात विभागों को विकास कार्य के लिए 3 माह का 9 हजार 453 करोड़ रुपये बजट जारी किया गया है।
यह बजट जुलाई, अगस्त और सितंबर माह में खर्च किया जाएगा। इसमें लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास, नगरीय विकास एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जनजातीय कार्य और औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग को बजट जारी का इसका व्यय निर्धारण किया गया है।
विभागों को इन तीन माह में विकास कार्यों के लिए यह बजट दिया गया है। सर्वाधिक 2700 करोड़ रुपये का बजट लाेक निर्माण विभाग को दिया गया है। यह व्यय निर्माण कार्य सहित आयोजनों में उपयोग किया जाएगा। वहीं जल संसाधन और नर्मदा घाटी विकास को क्रमश: 1650 और 2400 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के विकास कार्यों पर 900 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

इन विभागों को बजट जारी, विकास कार्यों पर होगा व्यय

विभाग — जुलाई– अगस्त– सितंबर– कुल

लोक निर्माण — 900– 900– 900– 2700

जल संसाधन — 550– 550– 550– 1650

नर्मदा घाटी विकास– 800–800– 800– 2400

नगरीय विकास एवं आवास– 300–300– 300– 900

पंचायत एवं ग्रामीण विकास– 330– 225– 330– 885

जनजातीय कार्य– 193– 193– 193– 579

औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन — 110– 110– 119– 339

#mp_elections, #pre_elections_budget

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *