स्वतंत्रता दिवस पर एनसीएल मुख्यालय में हुआ भव्य आयोजन
सिंगरौली, मध्य प्रदेश। गुरुवार, 15 अगस्त को श्रृंगी ऋषि की भूमि, पावर कैपिटल के नाम से पहचानी जाने वाली सिंगरौली, 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ा और जगह जगह राष्ट्रीय ध्वज फहरता दिखाई देने लगा था। लेकिन, देश के 78 वें स्वाधीनता दिवस पर राष्ट्र भक्ति और तिरंगे के रंग में रंगा दिखाई देने लगा। जिला मुख्यालय वैढ़न में जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के उपरांत ध्वजारोहण किया।

भारत सरकार का उपक्रम, मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के सिंगरौली स्थित मुख्यालय व सभी परियोजनाओं में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एनसीएल मुख्यालय में आयोजित केंद्रीय कार्यक्रम में सीएमडी, एनसीएल बी. साईराम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा परेड का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सीएमडी श्री साईराम ने कहा कि एनसीएल देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक विकास, नवीकरणीय ऊर्जा व सिंगरौली परिक्षेत्र के विकास की दिशा में एनसीएल द्वारा किए जा रहे कार्यों की चर्चा की। श्री साईराम ने कहा कि एनसीएल देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता हेतु “कंज्यूमर फ़र्स्ट” की प्राथमिकता के साथ ग्राहकों को गुणवत्तायुक्त कोयला उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने बताया कि एनसीएल ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में “हर घर तिरंगा’ अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया है।
🔸B. Sairam, CMD, Northern Coalfields Ltd.

कार्यक्रम के दौरान इनकी रही विशेष उपस्थिति
केंद्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में एनसीएल से निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/संचालन) जितेन्द्र मलिक, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवम् योजना) सुनील प्रसाद सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी, एनसीएल, रविन्द्र प्रसाद, श्रमिक संघ के जेसीसी सदस्यगण, सीएमएस से अजय कुमार, आरसीएसएस से लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस से अरुण कुमार दुबे, केएसएस से अशोक कुमार पाण्डेय, सीएमओएआई महासचिव सर्वेश सिंह, कृति महिला मण्डल की अध्यक्षा एवं उपाध्यक्षा, मुख्यालय के महाप्रबंधक व विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारी व कर्मचारी, स्कूली बच्चे एवं भारी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।

केन्द्रीय कार्यक्रम के पूर्व एनसीएल मुख्यालय स्तरीय कार्यक्रम में कंपनी के निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार ने मुख्यालय के पंजरेह भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर 78वें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत की।
78वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित केंद्रीय कार्यक्रम के दौरान बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीएल कर्मियों के मेधावी बच्चों व उनके माता-पिता/अभिभावकों को सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट सुरक्षा कर्मियों, शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देने वाले व परेड का संचालन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

Very nice and informative
Thank you! 💐