मायाराम महाविद्यालय में उल्लास के साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता समारोह
सिंगरौली, मध्य प्रदेश। मायाराम महाविद्यालय मेढ़ौली- सिंगरौली में 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के संस्थापक संरक्षक राम लल्लू बैस, पूर्व विधायक विधानसभा सिंगरौली ने महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं जिले के अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बैस ने देश के वीर बलिदानियों को नमन करते हुए अपने उद्वोधन में कहा कि “स्वतंत्रता दिवस हम सभी को मिलकर एक उद्देश्य के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। एकजुट होकर हम किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।”
🔸राम लल्लू बैस, पूर्व विधायक.

महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बद्री नारायण बैस ने कहा कि “आज हम सब यहाँ स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन हमें हमारी आजादी की लड़ाई के वीर शहीदों, सेनानियों के बलिदानों की याद दिलाता है।”
🔸बद्री नारायण बैस, चेयरमैन.
राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर प्रबंध समिति द्वारा महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ को उपहार प्रदान कर प्रोत्साहित भी किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत महाविद्यालय में मुख्य अतिथि द्वारा 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथिगणों का आभार जताया गया।

