News Desk, Singrauli, MP.
मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार युवा उत्सव 2023-24 के संबंध में मायाराम महाविद्यालय में विभिन्न विधाओं यथा नृत्य, मुख अभिनय, मिमिक्री, एकल गायन, समूह गायन, वाद विवाद, प्रश्न मंच, रंगोली, पोस्टर निर्माण, कार्टूनिंग इत्यादि का महाविद्यालय स्तर पर विगत 16 से 20 सितंबर 2023 तक आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों का जिला स्तर आयोजित होने वाले युवा उत्सव के लिए चयन किया गया।

युवा उत्सव के समापन कार्यक्रम में अपने आशीर्वचन में महाविद्यालय के डायरेक्टर बद्री नारायण बैस ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं अपने व्यक्तित्व विकास के लिए इस तरह के आयोजन में सहभागिता करने की बात कही। प्राचार्य डॉ. अविनाश राय ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय स्तर से ही आपके भविष्य निर्माण में योगदान मिलता है और अपने को हर क्षेत्र में सहभाग कर आगे रहना चाहिए।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं का संबोधन युवा उत्सव एवं सांस्कृतिक प्रभारी सुश्री जतिन्दर कौर ने भी किया। कार्यक्रम का संचालन रमेश बैस ने किया। उक्त अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
