Newspost, Regional Desk, Bihari Lal Gupta

सिंगरौली जिले के सरई के कंचन भवन में दो दिवसीय केशरवानी बैश्य महासभा का युवक युवती परिचय सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम मंगलवार को शोभायात्रा व ध्वजारोहण एवं महर्षि कश्यप जी की पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। स्वागत समारोह के बाद (अन्य कक्ष में) केसरवानी वैश्य सभा मध्यप्रदेश की पांचवीं कार्यकारिणी समिति की बैठक प्रारंभ की गई। इस दौरान मुख्य मंच पर, परिचय सम्मेलन एवं विविध – सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।

कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ इतना था कि केशरवानी समाज के युवक युवती का विवाह अपने ही समाज में हो,केसरवानी वैश्य सभा मध्य प्रदेश युवक युवती परिचय सम्मेलन के साथ साथ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में केशरवानी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनिल जी केशरवानी, प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता यत्नेश केशरवानी, जिलाध्यक्ष शहडोल बृजेश केशरवानी, प्रदेश अध्यक्ष तरुण सभा डा. विशेष चंद्र गुप्ता, नगर सभा अध्यक्ष रामनरेश केशरवानी, नगर अध्यक्ष ब्यौहारी मनोज केसरवानी, रीतु गुप्ता महिला सभा अध्यक्ष ब्यौहारी, कार्यक्रम का आयोजन केसरवानी वैश्य सभा नगर सरई के अध्यक्ष राम नरेश गुप्ता की अगुवाई में संपन्न हुआ। कार्यक्रम व्यवस्था में नगर इकाई सरई के सचिव रोशन लाल गुप्ता, कार्यक्रम का सफल संचालन कोमल चंद्र गुप्ता एवं यत्नेश गुप्ता जबलपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के केशरवानी समाज के लोग शामिल होने पंहुचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *