Newspost, City Desk, A. Anand.

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। बुधवार, 10 जनवरी को मायाराम महाविद्यालय के डायरेक्टर बद्री नारायण बैस के निर्देशन एवं प्राचार्य डॉ अविनाश राय के नेतृत्व में विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदी के महत्व एवं इसकी व्यापकता के बारे में बच्चों को समझाया गया। उन्हें बताया गया कि हिंदी हमारे जीवन के लिए कितनी आवश्यक है। प्राचार्य ने बताया कि हमारे व्यक्तित्व विकास में भी हिंदी कि बहुत बड़ी भूमिका है। 

महाविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका सुश्री जतिंदर कौर ने भी विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर काव्यपाठ के माध्यम से अपने विचार रखे। बच्चों ने भी हिंदी दिवस के अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिक रमेश बैस द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में समस्त स्टाफ एवं छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *