सीएमडी भोला सिंह ने कार्यों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निष्पादन तथा सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा
Newspost, Corporate Desk. @RohitGupta
सिंगरौली (मध्य प्रदेश). गुरुवार, 23 नवंबर को भारत सरकार की मिनिरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के सीएमडी (CMD) भोला सिंह ने निगाही परियोजना का दौरा किया। इस दौरान श्री सिंह ने निगाही क्षेत्र में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। परियोजना में निर्माणधीन फ़र्स्ट माइल कनेक्टिविटी (FMC) से संबन्धित आरओआर (ROR) व आवासीय परिसर में डीएवी स्कूल (DAV School) के विस्तारीकरण (Expansion) कार्य के साथ ही परियोजना के अन्य भागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण (Inspection) के दौरान उन्होंने कार्यों के गुणवत्ता (Quality) एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन (Time Bound Execution) व सुरक्षा (Safety) को ध्यान में रखने संबंधित अधिकारियों को निर्देश (Advice) दिए।
इस दौरान मुख्यालय (HQ) से सीएमडी एनसीएल के तकनीकी सचिव (Technical Secretary) दीपक सक्सेना एवं निगाही परियोजना के महाप्रबंधक (GM) हरीश दुहन व उनकी टीम उपस्थित रहे।
विदित हो कि वर्ष 2023–24 में एनसीएल की निगाही परियोजना को 22.50 मिलियन टन (M.T.) कोयला उत्पादन एवं प्रेषण (Production and Dispatch) से अधिक का लक्ष्य (Target) दिया गया है। इसमें से अभी तक परियोजना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15.61 मिलियन टन कोयला उत्पादन व 15.29 मिलियन टन कोयले का प्रेषण कर लिया है। इसके साथ ही अधिभार हटाव (Over Burden Removal) में भी परियोजना ने इस वर्ष के 73.50 मिलियन क्यूबिक मीटर के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 55.15 मिलियन क्यूबिक मीटर अधिभार हटाया है।
