Newspost, Sushil Tiwari, रेनुकुट,सोनभद्र.
मजदूर नेता स्वर्गीय चाचा लाल बहादुर जी की 115 वीं जयन्ती को सेवा दिवस के रुप में मनाया गया। चाचा लाल बहादुर स्मारक सेवा समिति के तत्वाधान में प्रातः 10.30 से 12.00 बजे तक उनके प्रतिमा के समक्ष विशेष कार्यक्रम किया गया जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष पिपरी दिग्विजय सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय इन्टर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य अवधेश सिह जी रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रयास ब्लड बैंक के संस्थापक दिलीप दुबे ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख वक्ता के रुप में कन्हैया चौबे, सुरेश सिह”बाबा”, विजय नाथ पान्डेय, वरिष्ठ पत्रकार शेख जलालुद्धीन, कृष्ण प्रताप सिंह आदि ने चाचा लाल बहादुर जी द्वारा किये गए सर्वोकृष्ट कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारम्भ चाचा की प्रतिमा पर मुख्त अतिथि ने मल्यार्पण कर किया। इसके बाद हिन्डाल्को अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल एवं बिस्कुट का वितरण सीएमओ भास्कर दत्ता एवं वरिष्ठ चिकित्सक नीलम त्रिपाठी की टीम के साथ समिति के पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान ईएसआई अस्पताल एवं मुर्धवा में रामायण राय अस्पताल में भी मरीजों को फल वितरण का कार्य किया गया।

कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ सम्मानित पत्रकार जीके मदान, अजय जौहरी, अमिताभ मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, नकुल राय, आदित्य सोनी उपस्थिति थे। कार्यक्रम मे मुख्य रुप से अशोक सिंह, विनय सिह, राजकुमार शर्मा, बिजेन्द्र सिह, मृत्युंज्य सिह, अनिल सिह, मुन्ना सिह, राहुल सिह, बच्चन सिह, रमेश सिह, बसन्त सिंह, व्यपार मन्डल अध्यक्ष सूरज ओझा के साथ साथ भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
