Newspost, City Desk, A. Anand

लाईव प्रसारण के बाद दोपहर में निकलेगी शोभा यात्रा, सायंकाल होगा जागरण कार्यक्रम

सिंगरौली। सोमवार, 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाईव प्रसारण दिखाने के साथ ही दोपहर बाद मोरवा नगर में ढ़ोल नगाड़े के साथ प्रभु श्रीराम की झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली जायेगी। वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद शेखर सिंह व ट्रक एसोसियेशन के अध्यक्ष राजेश सिंह एवं उनकी टीम के द्वारा ढ़ोल नगाड़े के साथ नगर भ्रमण कर लोगों को 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। शेखर सिंह एवं राजेश सिंह ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जायेगा। सोमवार को ही दोपहर बाद कलकता एवं पटना से आये कलाकारों द्वारा झांकी की शोभायात्रा निकाली जायेगी। सायंकाल फलमंडी के समीप जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मोरवा नगर को सजाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *