मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में रात लगभग साढ़े 8 बजे हुए एक दर्दनाक हादसे में युवा दंपति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस हादसे में लगभग आठ वर्ष का उनका मासूम बेटा गंभीर है। यह अप्रत्याशित घटना तब हुई जब जोहिला पुल के ऊपर से गुजर रही कार को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर बहुत जोरदार थी जिससे शहडोल निवासी व्यापारी की कार पुल से 50 फीट नीचे जोहिला नदी में गिर गई जिससे यह अनहोनी हुई।
शहडोल निवासी कार्तिक अग्रवाल अपनी पत्नी और बच्चे के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर गए हुए थे। घटना के समय वे अपनी कार नंबर एमपी 18 सीए 2164 से जबलपुर से शहडोल आ रहे थे।
इस दुर्घटना में कार्तिक अग्रवाल, उसकी पत्नी स्वाति अग्रवाल की उमरिया अस्पताल में मौत हो गई। जबकि आठ साल के घायल मासूम बच्चे घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस को पता चला है कि कार शहडोल के व्यापारी कार्तिक अग्रवाल निवासी जैन मंदिर के पास की है।
एसपी प्रमोद सिन्हा ने बताया कि कार्तिक की कार को एक ट्रक ने तेज गति में पीछे से टक्कर मार दी थी जिस कारण हादसा हो गया।
