📌आज ही नहीं, पर्यावरण को बचाने हर ‌अवसर पर लगा‌एं पेड़- बद्री नारायण

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मायाराम महाविद्यालय में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय के डायरेक्टर बद्री नारायण बैस ने वृक्षारोपण करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु आवश्यक उपायों के बारे में सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सभी को संकल्पित होकर अपने पर्यावरण संरक्षण के लिए हर शुभ अवसर पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। अपने आसपास अपशिष्ट पदार्थ एवं कचरा का प्रबंधन करना, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करने चाहिए।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अवनीश राय ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार महाविद्यालय में समाज कार्य (एमएसडब्ल्यू)के विद्यार्थियों द्वारा विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *