आजाद क्लब बिरकुनियां ने आयोजन की तैयारियां पूरी की
Newspost, Sports Desk, A. Anand.
सिंगरौली, मध्य प्रदेश। शनिवार, 20 जनवरी से आयोजित दो दिवसीय अंतरक्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सिंगरौली जिले के साथ ही ऊर्जांचल परिक्षेत्र की लगभग 15 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन आजाद क्लब बिरकुनियां द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरकुनियां के खेल मैदान में किया जा रहा है। शनिवार को प्रात: 10 बजे टूर्नामेंट का शुभारंभ हो जाएगा।
आयोजक क्लब के अध्यक्ष बबुआराम बैस व सचिव लाल बहादुर सिंह बैस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह टूर्नामेंट गत कई वर्षों से किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता व्यवस्थापक राम नारायण यादव की देख रेख में संपन्न होगी। पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चितरंगी अमर सिंह होंगे। समापन समारोह के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह मुख्य अतिथि होंगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सोनभद्र, यूपी के सांसद राज्यसभा रामशकल जी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, विधायक देवसर राजेन्द्र मेश्राम, पूर्व विधायक रामलल्लू बैस व अमर सिंह, सोनभद्र के पूर्व विधायक तीर्थराज सिंह, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, भाजपा के अन्य जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी।
बताया गया कि टूर्नामेंट से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
