• Newspost, Editorial Desk, Dayanand Sharma.
गुरुवार,18 जुलाई 2024 के मुख्य समाचार
🔸
सोनभद्र, यूपी: वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर दो तस्करों के साथ एक ट्रक से पकड़ा 50 लाख का 150 किलो गांजा
🔸सिंगरौली, एमपी: स्थानीय मस्जिद में दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस ने स्थिति को संभाला, मोहर्रम की रात की घटना
🔸15904 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस: यूपी के गोंडा में चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ की ओर जा रही सुपर फास्ट ट्रेन की 7 बोगियां पटरी से उतरीं, 2 जान हानि की खबर, 20 यात्री घायल, राहत- बचाव दल मौके पर, रेलवे ने जारी की हेल्पलाइन नंबर
🔸NEET UG: सुप्रीम कोर्ट ने कहा दोबारा परीक्षा कराने के लिये जरूरी है ठोस आधार, CBI ने पटना एम्स के चार डॉक्टरों को हिरासत में लिया, अब तक 45 गिरफ्तार
🔸हाथरस कांड: ‘जो भी इस धरती पर आया है, उसे एक दिन जाना ही है’, 123 लोगों की मौत पर बोले भोले बाबा
🔸छत्तीसगढ़ के गढ़चिरौली में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने ढेर किए 12 नक्सली, गृह मंत्रालय ने घोषित किया ईनाम
🔸समंदर में पलटा ओमान का तेल टैंकर, 8 भारतीयों सहित 9 चालक दल के सदस्यों को बचाया गया
🔸विवादों के बाद बैकफुट पर कर्नाटक सरकार, प्राइवेट नौकरी आरक्षण बंद
🔸महाराष्ट्र में लाड़ला भाई योजना का ऐलान:12वीं पास छात्रों को हर महीने 6 हजार, ग्रेजुएट को 10 हजार देगी शिंदे सरकार
🔸US News: अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन कोरोना पॉजिटिव, दिख रहे हल्के लक्षण; चुनाव अभियान पर पडे़गा असर
🔸Jammu : आतंकियों का खात्मा करने के लिए 80 किमोमीटर के दायरे में सेना तैनात, ऊंची पहाड़ियों पर बनाई पोस्ट
🔸पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने नये तीन कानूनों की राज्य में समीक्षा के लिये सेवानिवृत हाईकोर्ट जज के नेतृत्व में समिति बनाई, राज्यपाल ने जताई आपत्ति, कहा यह बनाना गणराज्य नहीं
🔸US: संसदीय समिति का सीक्रेट सर्विस चीफ को समन, ट्रंप पर हमला मामले में पहली सुनवाई में गवाही के लिए बुलाया
🔸बांग्लादेश में आरक्षण के ख़िलाफ़ हिंसक प्रदर्शन के बाद शिक्षण संस्थान बंद
🔸कोविड महामारी के बाद भारत में पटरी पर लौट रही बाल टीकाकरण दर 2023 में फिर गिरी: रिपोर्ट
🔸भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास’ नारा देना बंद करे और अल्पसंख्यक मोर्चा भंग करे: सुवेंदु अधिकारी, पार्टी ने कहा निजी बयान
🔸कर्नाटक में लोकसभा चुनावों में हुआ वाल्मीकि कारपोरेशन के धन का उपयोग, खरीदी गई शराब और वाहन; ईडी का बड़ा खुलासा
🔸Kerala: तटरक्षक बल ने भारी बारिश के बीच 11 मछुआरों को किया रेस्क्यू, बाढ़ के कारण गंभीर स्थिति में फंसी थी नाव
🔸PM Modi: आर बालासुब्रमण्यम ने पीएम मोदी से की मुलाकात, प्रधानमंत्री ने उनकी किताब पर किए हस्ताक्षर
🔸छत्रपति शिवाजी का बाघनख लंदन से भारत लाया गया:सातारा के म्यूजियम में 7 महीने रखा जाएगा; 3 साल बाद लौटाना होगा
🔸रिश्वतखोरी में 2 बार सस्पेंड हुए थे IAS पूजा खेडकर के पिता, अब आई नई मुसीबत
🔹ICC Rankings : सूर्यकुमार दूसरे स्थान पर बरकरार, जायसवाल छठे स्थान पर पहुंचे
आप का दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो..!
