कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ के साथ भाजपा में आ सकते हैं 10 विधायक 3 महापौर
Newspost, National Desk, New Delhi.
लोकसभा 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। आगामी महीने यानि मार्च में चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। दूसरी ओर जिस जोश ओ खरोश के साथ I.N.D.I.Alliance नामक महाजोड़ को खड़ा किया गया था, वह भी एक एक कर तितर बितर होने लगा है। ऐसे में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के कद्दावर कमलनाथ, उनके सांसद पुत्र नकुलनाथ अपने कई समर्थकों के साथ पाला बदल सकते हैं। इनकी दिल्ली की रवानगी से कयास लगाया जा रहा है कि ये बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
यदि ऐसा होता है तो कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका सिद्ध होगा। सूत्रों के अनुसार छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ कांग्रेस के 10 विधायक 3 महापौर के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
