आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी बड़ी धमकी

🔥वीडियो जारी कर कहा- ‘1 से 19 नवंबर तक ना करें एयर इंडिया में ट्रैवल, हम बड़ा हमला करने वाले हैं !!!’

Newspost, Global Desk.

सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर भारत में बड़े हमले की धमकी दी है। यह वीडियो और इसका संदेश सोशल मीडिया में ट्रोल हो रहा है। साथ ही देशी विदेशी माध्यमों की सुर्खियों में है।

सिख नरसंहार की 40 वीं बरसी पर आतंकी पन्नू ने वीडियो संदेश जारी करते करते हुए धमकी दी है कि एयर इंडिया के विमानों पर हमला हो सकता है। उसने चेतावनी दी है कि 1 से 19 नवंबर तक एयर इंडिया के विमानों में यात्रा न करें।

पिछले साल भी दी थी धमकी

सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पिछले साल भी ऐसी ही धमकी दी थी। 

गृह मंत्रालय द्वारा जुलाई 2020 से गुरपतवंत सिंह पन्नू को देशद्रोह और अलगाववाद के आरोपों में आतंकवादी घोषित कर दिया गया है।

उठ रहे हैं सवाल...

पन्नू की धमकी से कुछ ऐसे सवाल उठ खड़े हुए हैं जिसका जवाब समय ही दे सकेगा। पहला प्रश्न यह उठता है कि उसने केवल एयर इंडिया में यात्रा की मनाही क्यों की है? इससे जुड़ा संदेह यह उत्पन्न होता है कि धमकी का नकारात्मक असर एयर इंडिया पर पड़ सकता है, तो दूसरी ओर अन्य एयर लाइंस को इसका लाभ भी मिल सकता है। इससे विदेशी के साथ साथ देशी विमानन कंपनियां भी लाभांवित हो सकती हैं। अब सवाल यह कि इनमें कौन कौन बड़ी कंपनियां हो सकती हैं ? इनमें से किन कंपनियों का संबंध आतंकी पन्नू से हो सकता है ? उत्तर के लिये प्रतीक्षा करना होगा।

source- Panchjanya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *