आज का संदेश

Newspost, Spiritual Desk, Swami Dayanand Sharma.

          अपने लक्ष्यों के प्रति हमेशा सजग रहें। समय प्रतिकूल हो तब भी कर्म करना बंद न करें। किसी भी कार्य को कल के लिए टालना असफल जीवन की आधारशिला है। दुनिया के महान व्यक्ति केवल इसीलिए सफल हो पाए क्योंकि वो प्रत्येक क्षण अपने उद्देश्य में संलग्न रहे।

      अगर आप भी सफलता हासिल करना चाहते हैं तो आपको कभी भी किसी भी परिस्थिति में हार नहीं माननी चाहिए। नेगेटिव वाइब से दूर रहें नेगेटिव वाइब से दूर रहने की कोशिश कीजिए। समय का पाबंद,धैर्य रखना,गुड लिसनर,ईमानदार रहना,सीखते रहने की आदत सफलता की कुंजी है। पुरुषार्थी के पुरुषार्थ के आगे तो भाग्य भी विवश होकर फल देने के लिए बाध्य हो जाता है।

       समय मत व्यर्थ न गवाएं,अपना प्रयत्न जारी रखें। खुद पर विश्वास रखें, जीवन में सफलता पाने का पहला नियम कहता है कि व्यक्ति को खुद पर भरोसा होना चाहिए। अपना लक्ष्य निर्धारित करें और सकारात्मक सोच बनाए रखें। सफलता बाँह फैलाकर आपके स्वागत करने के लिए खड़ी है। वर्तमान का सदुपयोग एक स्वर्णिम भविष्य को जन्म देता है।

सुरपति दास
इस्कॉन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *