हमारा प्रयास- जरूरतमंद लोगों को सामाजिक संस्थानों व सरकार द्वारा उचित मानवीय संसाधन सुलभ हो -प्रिया सेन्थिलनाथ

Newspost, Corporate Desk, A. Anand.

सिंगरौली। शीत लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हिंडालको महान का सीएसआर विभाग व मानसी महिला मंडल ने सजहर व मझिगवां के कर्री टोला में अदिवासी जनजाति व जरूरतमंद 800 लोगों को कंबल का वितरण किया।

शीत लहरें जनजातियों के लिए विशेष रूप से कठिनाइयाँ पैदा करती हैं। इसलिए महिला मंडल ने आदिवासी लोगों को शीत लहरों से बचने में मदद की है। महिला मंडल ने उन जगहों को चुना जहां शीत लहरें अधिकतर प्राकृतिक आपदाओं को उत्पन्न करती हैं। संगठन के सदस्यों ने आदिवासी समुदायों के पास जाकर उनकी जरूरतों का आकलन किया था। महिला मंडल के सामाजिक सेवा के इस पहल की अदिवासी जनजाति के लोगों ने खूब सराहना की तथा उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प बताया है।  

कार्यक्रम में शामिल मानसी महिला मंडल की अध्यक्षा प्रिया सेन्थिलनाथ ने कहा कि महिला मंडल की इस पहल को सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग के माध्यम से बढ़ावा देना चाहिए। जलवायु परिवर्तन के संघर्ष के मध्यम से जुड़े लोगों के लिए सुरक्षित और गर्म कपड़ों की आवश्यकता होती है। इसलिए इस पहल को बढ़ावा देने के साथ-साथ, हमें सुनिश्चित करना चाहिए कि जरूरतमंद लोगों तक सरकार द्वारा उचित मानवीय संसाधनों की पहुंच भी सुनिश्चित हो। 

ठंड से गरीब असहाय लोगों को सुरक्षा प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी- सोमा मुखर्जी

वहीं कार्यक्रम में मानसी महिला मंडल की संयुक्त अध्यक्षा सोमा मुखर्जी ने कहा कि शीतलहर के दृष्टिगत हम सब की जिम्मेदारी है कि गरीब, असहाय व निराश्रित व्यक्तियों को प्रत्येक दशा में ठंड में सुरक्षा प्रदान की जाए। पात्र व्यक्तियों को कंबल वितरण हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने हितग्राहियों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया एवं मदिरापान छोड़ने की अपील की। कार्यक्रम में अन्य वक्ता चैताली सरकार व पुष्पी चतुर्वेदी ने कहा कि समाज के गरीब वर्ग की सहायता भी बड़ा पुण्य कर्म है। क्षमतावान सभी लोगों को ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कंबल वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हिंडालको महान के सीएसआर प्रमुख संजय सिंह ने मानसी महिला मंडल का धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि सीएसआर टीम लोगों को ठंड से बचाने के लिये 15 वार्डों व 10 से ज्यादा ग्राम पंचायतों में कंबल वितरित किया जा रहा है। 

इस कार्यक्रम में मानसी महिला मंडल से अन्य कार्यकारी सदस्य महुआ मित्रा, रीति पटनायक, पूनम दास, अनिता नायर, रीना राजपूत, सीमा पाल, रश्मि सक्सेना व हिंडालको महान की सीएसआर टीम से विजय वैश्य, धीरेंद्र तिवारी, शीतल श्रीवास्तव, बीरेंद्र पाण्डेय, देवेश त्रिपाठी, भोला बैश्य, प्रभाकर बैश्य, संजीव बैश्य, अरविंद बैश्य व खलालु का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *