घटना के समय ड्युटी पर था सिक्योरिटी गार्ड

Newspost, Regional Desk. सिंगरौली। 

एमपी के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में गोंदवाली के समीप स्थित है त्रिमूला इंडस्ट्रीज़। इसमें कार्यरत एक 23 वर्ष के सिक्योरिटी गार्ड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बीते शुक्रवार की रात की है। कारण फिलहाल अज्ञात है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, त्रिमूला इंडस्ट्रीज़ में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत हरिशंकर सिंह पिता छोटे सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी पथरगडी गुलरिया, थाना चितरंगी शुक्रवार को कंपनी में रात्रि पाली की ड्यूटी में तैनात था। इसी दौरान उसने कंपनी के गार्ड रूम में फांसी लगा ली। उसके सहकर्मियों ने रात करीब 2 बजे जब गार्ड रूम का दृश्य देखा तो वे आवाक रह गए। आननफानन इसकी सूचना उन्होंने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बरगवां थाने में दी। 

इस घटना की सूचना मिलने के बाद निरीक्षक राकेश साहू ने टीम गठित कर पुलिस कर्मियों को घटनास्थल भेजा। घटनास्थल का परीक्षण कर शव का पंचनामा पुलिस टीम ने तैयार किया। शनिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। 

इस घटना के संबंध में बरगवां टीआई राकेश साहू ने बताया कि मृतक द्वारा फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही अंदाजा लग सकेगा।

TI Bargawan, Rakesh Sahu said…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *