दैनिक समय के प्रधान संपादक पद्मधर पति त्रिपाठी ‘पप्पू भाई’ के असमय निधन से पसरा शोक, सिंगरौली के पत्रकारों ने भी व्यक्त की संवेदना

Newspost, Regional Desk.

सीधी/सिंगरौली, मध्य प्रदेश। सोमवार, 3 मार्च 2025 को विंध्य क्षेत्र के सीधी से प्रकाशित प्रमुख हिन्दी दैनिक पत्र ‘समय’ के संपादक पद्मधर पति त्रिपाठी ‘पप्पू भाई’ के असमय निधन के समाचार ने सीधी सहित सिंगरौली जिले के पत्रकारों को शोकाकुल कर दिया। यह खबर मिलने के बाद वरिष्ठ पत्रकारों ने दु:ख जताते हुए गहन शोक संवेदना व्यक्त की है। श्री त्रिपाठी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इन्होंने 55 वर्ष की आयु में ही इस संसार को असमय त्याग दिया।

सिंगरौली जिले के वरिष्ठ पत्रकारों सर्वश्री केसी शर्मा, कालिका गुप्ता, रोहित गुप्त, राकेश श्रीवास्तव, अरविंद मिश्रा, धनराज गेहानी, धीरेन्द्र धर द्विवेदी, दिनेश पांडेय, रामयश सिंह, विकास पांडेय, सुग्रीव वर्मा, मनीष चौधरी सहित प्रिंट व डिजिटल मीडिया एवं वयोवृद्ध पत्रकार शिक्षाविद व साहित्यकार प्रो. विंध्यवासिनी प्रसाद पाण्डेय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों के असीम संबल हेतु प्रार्थना की है।

बताया गया है कि लंबे समय से बीमार चल रहे श्री त्रिपाठी का चेन्नई के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था जहां उनका दुखद निधन हो गया।समय के संस्थापक स्वर्गीय कार्तिकेय पति त्रिपाठी के दो पुत्रों में वे कनिष्ठ पुत्र थे। स्व. त्रिपाठी का पार्थिव शरीर आज, मंगलवार, 4 मार्च की रात 1 बजे सीधी लाया जाएगा तथा बुधवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार प्रयागराज में किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *