बनेगी नई तहसील, तीन नये जिले, एक नया संभाग, अनेक स्थानों की बदलेगी पहचान
Newspost, State Desk-MP.
भोपाल. बहुत जल्द ही मध्य प्रदेश का राजनीतिक मानचित्र बदल जाएगा। आपको बता दें कि प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक नया संभाग और 03 नए जिले बनाने का निर्णय लिया है।
इस प्रकार का होगा बदलाव
धार का पीथमपुर होगा इंदौर में शामिल।
विदिशा का सिरोंज बनेगा जिला।
🔸प्रदेश सरकार निमाड़ को बनायेगी नया संभाग।
जिला खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर और खंडवा को मिलकर बनेगा यह नया संभाग।
रायसेन का सांची होगा विदिशा में शामिल।
नर्मदापुरम से अलग होकर पिपरिया बनाया जाएगा नया जिला।
सीहोर का बुधनी होगा नर्मदापुरम में शामिल।
सागर का बीना बनाया जाएगा नया जिला।
सतना की चित्रकूट बनेगी नई तहसील।
बैतूल का मुलताई होगा पांढुर्णा में शामिल।
धार जिले का कुक्षी होगा बड़वानी जिले में शामिल।
जबलपुर संभाग का नरसिंहपुर होगा नर्मदापुरम में शामिल।
जबलपुर संभाग का डिंडोरी जिला होगा शहडोल में शामिल।
जिले और संभागों की सीमाएं एक बार फिर नए सिरे से की जायेंगी तय।
इस जानकारी से आप अपडेट हो जाएं।
