अंतत: पकड़ा गया आक्रांता, दो दिनों में एक महिला सहित कुल 7 लोगों पर किया था हमला

मध्यप्रदेश में उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पिछले 2 दिनों से तेंदुए ने तांडव मचा रखा था। बीते 2 दिनों में तेंदुए ने कुल 7 लोगों को घायल किया है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त था। इन घटनाओं को लेकर बांधवगढ़ प्रबंधन की स्पेशल टीम हाथियों की मदद से तेंदुए के धर पकड़ में जुटी।

आतंकी तेंदुए ने गुरुवार की शाम ग्राम कुदरी निवासी फूलचंद सिंह को घायल कर दिया था। वहीं शुक्रवार की सुबह ग्राम पंचायत हिरौली के ग्राम कुदरी में लोकेश पिता क़तकु बैगा को नाले के पास हमला कर दिया था। जब ग्रामीणों ने हल्ला किया तो उसी दौरान घटना स्थल के पास ही एक घर मे घुस गया। जहां रसोई के अंदर खाना पका रही मोनिका सिंह पिता उदय भान सिंह को घायल कर दिया। शुक्रवार की शाम ही ग्राम पंचायत हिरौली के खोरी गांव मे वृद्ध मुन्ना सिंह उम्र 58 वर्ष को घायल कर दिया था। वहीं उसे पकड़ने के दौरान 3 लोगों को घायल किया है। तेंदुए ने 2 दिनों के अंदर कुल 7 लोगों को घायल करने के बाद अब गिरफ्त में आया है। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम दिन रात प्रयास कर रही थी। शनिवार शाम तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर कब्जे में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *