Newspost, Educational Desk/Regional Desk, Ashish Soni, रीवा/भोपाल.
शहर में स्थित पेंटियम प्वाइंट टेक्निकल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्र -छात्राओं के बौद्धिक एवं कौशल विकास हेतु मैक 2023 का भव्य आयोजन किया गया। महाविद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष छात्राओं के बौद्धिक एवं कौशल विकास हेतु मैक का आयोजन किया जाता है, जिसमें छात्र -छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में सहभागिता दर्ज कराई जाती है। यह आयोजन महाविद्यालय में 20 दिसंबर 2023 को प्रारंभ हुआ जिसका समापन समारोह 23 दिसंबर 2023 को महाविद्यालय के करहिया परिसर में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में छात्र -छात्राओं द्वारा विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया गया,जिसमें मुख्य रूप से मैक,रैंप वाक,मेहदी, हेयर स्टाइलिंग, आर्ट गैलरी आदि कार्यक्रम शामिल थे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग डॉ जीपी पाण्डेय,न्यू साइंस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ शेषमणि शुक्ला, महाविद्यालय के मुख्य प्रबंध संचालक बी एन त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए अतिथियों ने उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रयास करने की बात कही। अतिथियों द्वारा महाविद्यालय द्वारा किए जा रहे छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए प्रयासों के भी सराहना की गई, तथा छात्रों से भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरणा भी दी गई।इस कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान आने वाले छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय द्वारा पुरस्कृत भी किया गया, इस आयोजन में मुख्य रूप से महाविद्यालय के शैक्षणिक संचालक एसके त्रिपाठी, पेंटियम प्वाइंट टेक्निकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ सीमा शुक्ला,पेंटियम प्वाइंट कॉलेज ऑफ़ लॉ के प्राचार्य डॉ पी एन शर्मा,वरिष्ठ प्राध्यापक जितेंद्र सिंह परिहार,मनोज गुप्ता,आशुतोष गुप्ता, रवि प्रकाश गुप्ता,डॉ सविता शुक्ला,डॉ अर्चना पटेल, डॉ राकेश तिवारी, गिरीश भाई पटेल,अखिलेश मिश्रा,प्रदीप सोनी,सरस्वती शुक्ला, प्रतिज्ञा शर्मा,सिमरन चन्दानी,निधि पटेल आदि प्राध्यापक सहायक प्राध्यापक तथा पेंटियम पॉइंट ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन के छात्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
