आत्मरक्षार्थ सक्षम बनाने के लिए थाना प्रभारी सरई ज्ञानेंद्र सिंह ने छात्राओं को दी समझाइस
Newspost, Regional Desk.
सरई, सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। बुधवार को सिंगरौली जिले के सरई में शासन की योजना ‘तेजस्विनी’ के अंतर्गत थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शासकीय उच्चतर कन्या विद्यालय में छात्राओं को जाकर बताया और समझाया गया कि छात्राओं को उनकी सुरक्षा को लेकर यदि किसी प्रकार की समस्या होती है तो वे अपनी सुरक्षा स्वयं कैसे करें। इसके बारे में समझाइस देते हुए बोले कि अगर विद्यालय में या विद्यालय से बाहर कोई लड़का या किसी भी उम्र का व्यक्ति अगर अभद्र टिप्पणी करता है तो 100 डायल कर तुरंत सूचना दें। वहीं महिला आरक्षक किरण के द्वारा गुड टच बैड टच के बारे में बच्चियों को बताया गया।

महिला आरक्षक ने कहा कि यह पढ़ाई करने की उम्र है, पढ़ाई करिए, मोबाइल का दुरुपयोग ना करें। मोबाइल पर ध्यान न देकर के पढ़ाई में ध्यान दें। थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि अगर किसी प्रकार की शिकायत करनी हो या कोई समस्या हो तो इन नंबर में कॉल करें 1090, 181, 108, 100 साथ ही अगर किसी कारणवश इन नंबरों में बात नहीं हो पाती है तो थाना प्रभारी सरई व महिला आरक्षक किरण के मोबाइल में कॉल करके अपनी समस्या की जानकारी दी जा सकती है।
