खनन कार्य में जुटे कर्मियों से किया सीधा संवाद

News Desk, सिंगरौली, मध्य प्रदेश.

एनसीएल (Northern Coalfields Limited) के सीएमडी भोला सिंह व निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार ने शनिवार को कंपनी की जयंत, निगाही व दुधिचुआ परियोजनाओं का रात्रि पाली में अचानक पहुँच गये और सीएचपी-क्रशर, रेलवे साईडिंग, मशीनों के संचालन, हॉल रोड आदि की यथा स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे मॉनसून व सुरक्षा के दृष्टिगत देश को अबाध कोयला आपूर्ति हेतु कार्यरत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सीधा संवाद कर बढ़ाया मनोबल

सीएमडी व निदेशक (कार्मिक) ने खदान परिसर में मौजूद कर्मियों से सीधे संवाद किया तथा विभिन्न कल्याण सुविधाओं जैसे कैंटीन, पेयजल, रेस्ट शेल्टर इत्यादि का निरीक्षण किया। वे परियोजनाओं के टाइम ऑफिस पर जाकर भी एनसीएल कर्मियों से रूबरू हुए। वहां सुरक्षा व अन्य विषयों पर कर्मियों के विचार लिए, साथ ही सीएमडी ने सुरक्षा के प्रति ‘जीरों टॉलरेंस’ व ‘सुरक्षा प्रथम’ का आह्वान किया।

इस दौरान सीएमडी एनसीएल ने नवागत माइनिंग सरदार, शिफ्ट इंचार्ज से भेंट की, उनके कार्य अनुभवों को भी जाना एवं उनका मनोबल बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *