Newspost, National Desk, Rohit Gupta.
द्वारका धाम, गुजरात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 25 फरवरी को गुजरात में ओखा-बेट द्वारका सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। इस पुल का नामकरण सुदर्शन किया गया है। ₹ 978 करोड़ की लागत से बना ओखा-बेट द्वारका सिग्नेचर ब्रिज अरब सागर के कच्छ की खाड़ी और ओखा में बेट द्वारका द्वीप को जोड़ने वाला सबसे लंबा पुल है।
यह ब्रिज द्वारकाधीश मंदिर दर्शन के लिए आने वाले लोगों के लिए विशेष होगा। ओखा-बेट द्वारका सिग्नेचर ब्रिज की लंबाई 2300 मीटर यानी 2.3 किलोमीटर है जिसमें केबल स्टे वाले भाग की लंबाई 900 मीटर और चौड़ाई 27 मीटर है। इस ब्रिज के मुख्य स्पान की दोनों तरफ कर्व शेप का 150 मीटर ऊंचाई वाला पिलर बना है जिस पर मोर पंख की डिज़ाइन बनाई गई है। यहाँ 60 लाख से अधिक यात्री दर्शन- भ्रमण के लिए आते हैं। इस ब्रिज के पहले लोग बोट या फेरी द्वारा द्वीप तक पहुंचते थे।
