रहवासी समिति ने किया सम्मानित

Newspost, Regional Desk.

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। नगर निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 30 में स्थित हाउसिंग बोर्ड वेलफेयर सोसाइटी, पचखोरा में निवासरत मोहनदास गुप्ता (देवसर) के सुपुत्र हिमांशु गुप्ता का चयन आईआईटी चेन्नई के लिए हुआ है। हिमांशु गुप्ता बचपन से ही मेधावी रहे हैं। चयन होने पर रहवासी समिति के लोगों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।

समिति के संरक्षक अमित द्विवेदी ने हिमांशु का स्वागत पुष्पहार एवं मिठाई खिलाकर किया। श्री द्विवेदी ने बताया कि हिमांशु की लगातार मेहनत एवं लगन के साथ साथ उनके परिजनों ने भी बच्चे की पढ़ाई के लिए तन मन धन से पूरी कोशिश की है। रहवासी कॉलोनी के बच्चों के लिए हिमांशु आदर्श बन गये हैं। आईआईटी परीक्षा में सफल होकर उन्होंने उदाहरण प्रस्तुत किया है। हम सबके लिए गौरव की बात है।

उक्त अवसर पर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष केके तिवारी, सचिव तारेश गुप्ता, आशीष सिंह, राजनारायण खैरवार, बी एम पनिका, अंकित कुमार, महिपाल श्रीवास्तव, विवेक कुमार, राजेंद्र सिंह गोंड, मेवालाल केवट, आदित्य सिंह सहित अन्य रहवासी समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *