Newspost, Sports Desk, Ashish Soni, सिंगरौली/भोपाल.
एक जमाना था जब सिंगरौली जिले को कलापानी की सजा देने के लिए जाना जाता था, फिर विकाश की गति मिली और जिले में कई तरह की सुविधाएं आई और खेल के क्षेत्र में बदलाव आया उसी क्रम में अब जिले में तीरंदाजी कोई नयी बात नहीं रही है। पिछले दो वर्षों में सिंगरौली से भाव्या, आराध्या, आयुष, अभय, आदित्य, भार्गवी, दीपक, प्रियंका जैसे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी में मध्य प्रदेश की ओर से खेल चुके हैं।
अब इसी क्रम में इस वर्ष सिंगरौली जिला तीरंदाजी संघ को मध्य प्रदेश तीरंदाजी संघ से 20वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता सिंगरौली में आयोजित करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह प्रतियोगिता 20 और 21 दिसंबर को राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता अदानी फाउंडेशन और हिंडालको के द्वारा प्रायोजित है और सिंगरौली में तीरंदाजी के खेल को बढ़ावा देने में मील का पत्थर सिद्ध होगी। सिंगरौली जिला तीरंदाजी संघ के सचिव कृतदेव बैस का कहना है कि हम एक अभूतपूर्व स्तर का आयोजन करेंगे और प्रोत्साहन के लिए सिंगरौली नगर निगम और कलेक्टर का भी सहयोग मिलेगा।
