NewsPost, Regional Desk, Ashish Soni, सिंगरौली/भोपाल.

खलिहान में तीन एकड़ धान की पूंज में लगी भीषण आग

सरई थाना क्षेत्र के मटिया गांव में शनिवार को अहले दोपहर 3:00 बजे किसान सीता प्रसाद यादव पिता कुल्लर यादव के धान के पुंज में आग लग जाने से कई हजारों रुपए मूल्य का धान जल कर राख हो गया। जिस वक्त आग लगी उस वक्त बिजली कटौती की गई थी जिसके कारण तत्काल पानी का व्यवस्था नहीं हो पाई, बिजली आने के बाद मोटर पंप के जरिए आग पर काबू पाया जा सका और बाकी लोगों की फसल बचाई जा सकी।

बताया जाता है कि अचानक से आग की लपटें देखकर लोगों ने शोर मचाना शुरू किया और बाल्टी हैंडपंप और मोटर पंप के सहारे आग बुझाने की कोशिश की। आग की लपटे तेज होने के कारण काबू पाना मुश्किल हो रहा था, तब लोगों ने हेल्पलाइन नंबर 101 लगाकर दमकल मंगाने का प्रयास किया लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले फसल जल कर खाक हो चुकी थी,और किसान की आस मेहनत और पूंजी जल कर राख के ढेर में तब्दील हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *