प्रगति मैदान CWS जयन्त में संपन्न हुआ टूर्नामेंट
Newspost, Regional Desk, A. Anand.
Singrauli, MP. प्रगति मैदान सीडब्ल्युएस जयंत में संपन्न दो दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विंध्य नगर विजेता एवं पिपरा टीम उप विजेता रही।
टूर्नामेंट के फाइनल कार्यक्रम में पूर्व विधायक सिंगरौली रामलल्लू बैस मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सुरेश दुबे सचिव आरसीएसएस, पुरूषोत्तम जी सचिव बीएमएस, शशिपाल सिंह बीएमएस, संजय वानखेड़े अध्यक्ष एमएमएस, विनय तिवारी सचिव सीएमएस, पार्षद वार्ड 19 आशीष वैश्य, जिला वॉलीबॉल संघ सचिव राजेंद्र वैश्य, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, राजा खान आदि की विशेष उपस्थिति रही।

विजेता टीम विंध्य नगर एवं उप विजेता टीम पिपरा टीम को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री बैस ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना की।
उन्होंने कहा कि आप सभी हमारे सिंगरौली का नाम ऐसे ही प्रदेश और देश में रौशन करें। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के खेलों इंडिया प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए आप सभी ऐसे ही खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर साकार करें। खेल प्रतियोगिताओं में ज़्यादा से ज़्यादा भाग लेकर युवा सिंगरौली बनाने में सहभागिता करें।
आयोजक -विवेकानंद वॉलीबॉल क्लब सीडब्ल्युएस जयंत के लाल कुमार, राजेश, जगत बहादुर, राहुल वैश्य एवं प्रायोजक – बद्री नारायण बैस डायरेक्टर मायाराम महाविद्यालय सिंगरौली के सहयोग से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
