कलेक्टर अरुण कुमार परमार ने राजमाता चुन कुमारी स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का किया वाचन
News Desk, सिगरौली, मध्य प्रदेश
77वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय सिंगरौली स्थित राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में सिंगरौली कलेक्टर अरुण कुमार परमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होने पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया तथा तीन रंगों में सजे स्टेडियम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जनता के नाम संदेश का वाचन किया।

इस दौरान तिरंगा के तीनों रंगों वाले गुब्बारों को आसमान में छोडा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य, सहित बीजेपी व अन्य पार्टी के नेता जन प्रतिनिधि, प्रशानिक अधिकारी, पुलिस के अधिकारी कर्मचारी सहित स्कूल के छात्र व छात्रा शामिल सम्मिलित हुए।

