Newspost, Global Desk, Sources.
Maldives. गत शुक्रवार को मालदीव में कार्यस्थल पर 30 वर्षीय भारतीय युवक की मौत हो गई। संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई इस घटना की जांच वहां की पुलिस कर रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से पुलिस हताश है।
चीन समर्थक मालदीव की मो. मुइज्जू सरकार के दौर में चरमपंथी घटनाक्रमों में वृद्धि हुई है। शुक्रवार को हुई घटना के कुछ दिन पूर्व भी दो भारतीय व एक इजराइली महिला पर्यटक के साथ अमर्यादित अपमानजक घटना हुई थी। इसे मुइज्जू सरकार की बड़ी विफलता के रूप में देखा जा रहा है।
