बरगवां पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान की कार्यवाही, बरामद चांदी की कीमत रु 15 लाख

News Desk, सिंगरौली, MP

मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रदेश की पुलिस और अधिक सक्रिय हो गई है। गुरुवार को सिंगरौली पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी के निर्देशन एवं एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में बरगवां निरीक्षक आरपी सिंह ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 22.5 किलोग्राम चाँदी संदिग्ध हालत में बरामद की है। बरामद चाँदी की कीमत रु 15 लाख बताई जा रही है। पकड़ी गई चांदी के बारे में पुलिस तस्दीक करने में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को कस्बा बरगवाँ में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक लाल रंग की टाटा नेक्सोन कार क्रमांक यूपी 85 सीएच 4015 में दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में ज्वेलरी का व्यापार करने के लिए कस्बा बरगवां में घूम रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने कार को रोका और तलाशी ली। तलाशी के बाद कार को उसमें सवार व्यक्तियों विजय पाल सिंह एवं हेमन्त सिंह को थाना परिसर में लाकर जी.एस.टी. विभाग बैढन को अग्रिम कार्यवाही एवं परीक्षण हेतु सूचित किया। 

जी.एस.टी. टीम के अधिकारी विजय द्विवेदी एवं राज कुमार राय कराधान सहायक अधिकारी एवं वाणिज्यिक कर निरीक्षक बैढन द्वारा विजय पाल सिंह पिता स्व.बच्चू सिंह उम्र 48 वर्ष निवासी कच्ची सड़क खडयाई थाना गोविन्दनगर जिला मथुरा (उ0प्र0) के पास रखे दो बैगों में चाँदी के आभूषणों के संबंध मे जॉच / तस्दीक की कर माल का तौल कराया गया, जो करीब 22.5 किलो ग्राम चाँदी के आभूषण पाये गये। जी.एस.टी. टीम द्वारा माल को बैग सहित सीलबंद कर थाना के मालखाना मे सुरक्षित रखवाया गया एवं अग्रिम वृत्तीय अन्वेषण की अनुशंसा की गई है। उसके संबंध में अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला आयकर अधिकारी बैढन, सिंगरौली को सूचना प्रेषित की गई है।

Seized Silver by Police.

उक्त कार्यवाही में स.उ.नि. रामनरेश शुक्ला, स.उ.नि. दीपनारायण केवट, स.उ.नि. पंकज सिंह, प्र.आर. 248 अमजद खान, प्र.आर. 273 अरुणेन्द्र पटेल, आर0 688 विकेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *