News Desk, Newspost, सिंगरौली.

पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली यूसुफ कुरैशी के निर्देशन मेें आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कराये जाने के उदेश्य से जिले में प्रभावी कानून-व्यवस्था, शांति व्यवस्था बनाये रखने, अवैधानिक व्यक्तियों पर सतत निगाह रखने, अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब के क्रय विक्रय, प्रभावी नियंत्रण हेतु तथा फरार स्थाई वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों की अधिक से अधिक तामीली सुनिश्चित करते हुये  बार्डर के अपराधियों की जानकारियों का आदान प्रदान करने के लिये 24 अगस्त को  थाना चांदनी, बिहारपुर, जिला सूरजपुर (छ.ग.) में बार्डर मीटिंग आयोजित की गई। 

एसडीओपी सिंगरौली कृष्ण कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में बॉर्डर मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सरहदी थाना बैढ़न, माडा, चौकी शासन व जिला बलरामपुर के थाना रघुनाथनगर व चौकी बलंगी के प्रभारीगण एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मोरवा जिला सिंगरौली उपस्थित हुए।

इस मीटिंग में बिहारपुर के तहसीलदार व रेंजर भी उपस्थित हुए तथा स्थाई वारंट गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश तथा चुनाव संबंधित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। पुलिस ने अपने क्षेत्र में फरार वारंटी और अपराधियों की जानकारी साझा की और बॉर्डर एरिया में अपराधियों से निपटने की रणनीति तैयार की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *