📌राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मना रहा है अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष
Newspost, MP Regional Desk, सिंगरौली।
वैश्य महासम्मेलन महिला जिला इकाई एवं राष्ट्र सेविका समिति द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत सिंगरौली जिले में आयोजित पथ संचलन में सम्मिलित गणवेश धारी स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा कर स्वागत व अभिनंदन किया गया।
एनसीएल बाउंड्री बिलौंजी से रविवार को सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर बड़े हनुमान मंदिर के सामने से पुराना जिला अस्पताल, मल्हार पार्क के पास पहुंचा। वहाँ स्थापित किये गये तोरण द्वार पर स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण राष्ट्रमय हो गया था।
अभिनंदन कार्यक्रम में वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष राजाराम केसरी, वैश्य महासम्मेलन महिला जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, प्रदेश महामंत्री कमलेश सोनी, युवा अध्यक्ष पुनीत गुप्ता, बैढ़न दुर्गा मंदिर के पुजारी, मीडिया प्रभारी अर्चना सोनी, कोषाध्यक्ष उषा गुप्ता के साथ ही सोनम गुप्ता, रुक्मणी गुप्ता, शिखा मिश्रा, नीलू सहित लगभग 50 की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। पुष्प वर्षा द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम बैढ़न के मल्हार के सामने आयोजित किया गया था।
