Newspost, City Desk, A. Anand. सिंगरौली।

नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई रंगोली स्वीट्स प्रतिष्ठान के मालिक पवन अग्रवाल का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे अपने पीछे पुत्र मनीष अग्रवाल और तीन विवाहित पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पवन अग्रवाल सांस की बीमारी से पीड़ित थे।

परिवार के लोगों ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें इनहेलर दिया गया। कुछ देर में वह सो गए और गहरी निद्रा में ही चल बसे। परिवार जनों को उनके निधन की जानकारी प्रात: 4 बजे हुई। उनके निधन की जानकारी मिलते ही नगर में शोक की लहर फैल दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार आज, रविवार को सुबह 7 बजे चंद्रपुर स्थित मुक्ति धाम में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *