Newspost, MP Regional Desk, Rep- Bihari Lal Gupta.

सिंगरौली जिले के सरई थाना की पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर छापामार कार्रवाई की है। शनिवार को पुलिस ने ग्राम जमगडी में मुकेश कुमार वैश्य पिता लाल बहादुर वैश्य उम्र 24 वर्ष निवासी जमगडी थाना सरई की किराना (परचून) की दुकान में रखे दो जरीकेन कुल 80 लीटर डीजल कीमती 7360 रुपये का जप्त किया है। इसे अवैध रूप से बिक्री हेतु छिपाकर रखा जाना बताया गया है। साथ ही अवैध शराब 44 पाव देशी प्लेन, 38 पाव लाल मसाला, 17 नग पावर केन व 6 बोतल बीयर, 6 पाव गोवा कीमती 11030 रुपये की भी जप्ती की गई है। 

महा उत्सव सेल- 🎉👇

ग्राम गजराबहरा में रमेश कुमार वैश्य पिता गंगाराम वैश्य उम्र 30 वर्ष निवासी गजराबहरा के किराना दुकान से अवैध रूप से रखे शराब की जप्ती की गई है। यहाँ से 46 पाव देशी प्लेन शराब, 14 बोतल बीयर, 04 पाव मैकडॉवल व्हिस्की कुल कीमती 7020 रुपये की जप्त की गई और संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मनोज सिंह, सहायक उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रआर हरिभजन सिंह, कैलाश सिंह आर. ओमप्रकाश शर्मा, बबलू यादव, रिन्कू धाकड, आर सदन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *