🔸प्राईवेट स्कूल संघ जिला सिंगरौली ने कलेक्टर व डीईओ को सौंपा 3 मांगों से संबंधित ज्ञापन
Newspost, Regional Desk. A. Anand.
सिंगरौली, मध्य प्रदेश। गुरुवार को प्राईवेट स्कूल संघ जिला ईकाई सिंगरौली द्वारा कलेक्टर तथा जिला शिक्षाधिकारी के नाम सौंपे गए ज्ञापन में आरटीई के अंतर्गत सभी कक्षाओं में छात्रों को दिये गए प्रवेश के एवज शासन से मिलने वाली फीस प्रतिपूर्ति की राशि दो वर्ष से नहीं मिलने सहित कुल तीन मांगों का उल्लेख है। संघ के जिला अध्यक्ष राजेश पटेल व अन्य पदाधिकारियों ने डीईओ को मांग पत्र सौंपकर चर्चा की।
कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी के नाम सौंपे गये ज्ञापन में प्राईवेट स्कूल संघ के द्वारा उल्लेख किया गया है कि निजी विद्यालयों को शिक्षा पोर्टल पर विद्यालय का फीस स्ट्रक्चर, आडिट रिपोर्ट, शपथ पत्र आदि अपलोड किये जाने के लिए 8 जून अंतिम तिथि तय की गई है। संघ ने कई समस्याओं को गिनाते हुये उक्त तिथि को 15 जुलाई तक बढ़ाये जाने की मांग की है। साथ ही ज्ञापन में इस बात का भी जिक्र है कि शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत निजी विद्यालयों में नि: शुल्क अध्ययन कर रहे छात्रों की फीस प्रतिपूर्ति का प्रोपोजल तैयार किये जाने के बावजूद दो साल से फीस प्रतिपूर्ति नहीं हो पाई है। वर्ष 2023-24 का सत्र भी बीत चुका है। संघ ने दोनोें वर्ष की फीस प्रतिपूर्ति शीघ्र कराये जानेे की मांग की है। इसके अलावा 9वीं से 12वीं कक्षा तक की संबद्धता शुल्क जमा करने की तिथि 30 जून के स्थान पर 31 जुलाई किये जाने की मांग की गई है। बताया गया है कि कई निजी विद्यालय आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण संघर्ष कर रही हैं।
