Newspost, MP Regional Desk. Ashish Soni. Editor- RohitGupta.

भोपाल, मध्य प्रदेश। हिंदूवादी संघठन गौ जन कल्याण संघ गौ रक्षा दल के संस्थापक अध्यक्ष पवन सोलंकी ने ललिता नेहा तिवारी को सिंगरौली शहर अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन सोलंकी ने जारी किये गए नियुक्ति पत्र में बताया है कि नेहा तिवारी ने विगत वर्षो में कई बार पीड़ित महिलाओं क़ो कानूनी मदद दिलाकर अनूठी पहल कर उन महिलाओ के चेहरों पर मुश्कान लाया है।

वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष ललिता नेहा तिवारी कहती हैं कि जिसके अंदर जनसेवा करने का जूनून होता है वह किसी की मदद का मोहताज नहीं होता। वह अपने ही बल पर पहल कर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लाकर उनका आशीर्वाद व प्यार पाता है। ऐसा अवसर सभी को नहीं मिलता। भिक्षा मांगने वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य करूंगी व बेहसहारा परिवार को कानूनी मदद दिलाऊँगी।

पीड़ित महिलाओं का हौसला बढ़ेगा तभी मेरे मन में एक अलग तरह की खुशी मिलेगी। साथ ही हिंदूवादी गौ जन कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन सोलंकी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि मुझ पर जो विश्वास किया है उस विश्वास पर खरा उतरूंगी एवं संगठन के विस्तार एवं  बेहसहारा परिवार की कानूनी मदद व गौ रक्षा धर्म, नारी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर रहूंगी। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा और निस्वार्थ भाव से निभा सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *