News Desk, Power Capital, सिंगरौली.
शासकीय हाई स्कूल सासन में डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सिंगरौली रामलल्लू वैश्य ने विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षा जगत के क्षेत्र में उत्तम कार्य करने वाले सभी शिक्षकों को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल शासन आर.पी.एस. दुबे, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश शाह, नीरज चौबे, चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार और विद्यालय के सभी उत्कृष्ट शिक्षकगण उपस्थित रहे।
