‌‌एम. सेलवेंद्रन (भाप्रसे) को मिला अतिरिक्त प्रभार

Newspost, MP State Desk. @rohitgupta

भोपाल। मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना हेतु मंगलवार, 20 अगस्त 2024 को जारी कर दिया गया है। महामहिम राज्यपाल के निर्देश एवं वीरा राणा, मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी किये गये आदेश के अनुसार प्रदेश के निर्वाचन अधिकारी 1993 बैच के आईएएस अनुपम राजन के स्थान पर अब 1997 बैच के भाप्रसे अधिकारी सुखवीर सिंह को यह दायित्व सौंपा गया है। अनुपम राजन अब प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एवं उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण होंगे। 2002 बैच के आईएएस एम सेलवेंद्रन को उनके वर्तमान दायित्वों के अलावा प्रबंध संचालक-सह-आयुक्त कृषि विपणन बोर्ड एवं मंडी का अतिरिक्त प्रभार अस्थाई रूप से सौंपा गया है।

सभी बदलावों को नीचे आदेश में देखें ⏬⏬⏬

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *