Newspost, Regional Desk, सर‌‌ई, सिंगरौली.

मध्य प्रदेश के चित्रकूट से निकाली गई कलश यात्रा विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या पहुंचेगी। शुक्रवार को दोपहर चित्रकूट से पवित्र जल भरकर निकली कलश यात्रा सरई पहुंची। कलश के साथ सरई में नगर भ्रमण के बाद बाजार में स्थित शिव मंदिर पहुंची जहां सभी राम भक्तों के द्वारा पूजा अर्चना करने के पश्चात सरई से कलश को बैढ़न के लिए रवाना किया गया। 

इस कलश यात्रा में शामिल सैकड़ों राम भक्त भगवान श्रीराम का जयघोष करते चल रहे थे। इसी तरह विभिन्न क्षेत्र में भ्रमण करते हुए यह कलश यात्रा अयोध्या श्री राम जन्मभूमि पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *