बरगवां पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर व ट्राली भी की जप्त

Newspost, MP CG, बरगवां, सिंगरौली.

एमपी की बरगवां पुलिस ने जानकारी मिलने पर थाना क्षेत्र के ग्राम पिडरवाह में रेड कारवाही करते हुए 2 बुजुर्ग भाइयों के घर से गांजे के लहलहाते पेड़ों को जप्त किया है। पुलिस को दोनों आरोपियों के घर से कुल 26 पेड़ जिसका वजन करीब 31 किलो आंका जा रहा है बरामद किया गया है।

इसके अलावा कांचन नदी से अवैध रेत का उत्खनन कर परिवहन के आरोप में रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर कार्रवाई की है।

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण एवं एस.डी.ओ.पी. सिंगरौली कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में बरगवां निरीक्षक आर पी सिंह ने टीम के साथ इन कार्रवाइयों को किया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी लालजी सिंह गोंड पिता दलथम्मन सिंह गोंड उम्र 70 वर्ष निवासी पिडरवाह में घर के पीछे बाउंड्री के अंदर गांजा के 14 नग गांजे के पेड़ वजनी 14 किलो 400 ग्राम कीमती करीबन 1 लाख 44 हज़ार रुपये व आरोपी तेजबली सिंह गोंड पिता दलथम्मन सिंह गोंड उम्र 56 वर्ष के घर से 12 नग गांजे के पेड़ 16 किलो 400 ग्राम वजनी करीबन 1 लाख 64 हज़ार रुपये के जप्त कर आरोपी को क्रमशः अपराध क्र. 928/23, 929/23 धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट कायम कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। 

इसके अलावा सूचना के आधार पर ग्राम डगा के पास चेकिंग लगाकर गडेरिया छात्रावास तरफ से आते आयसर कंपनी के ट्रैक्टर क्र. एम.पी. 66 ए 6035 की ट्राली में करीब 4 घन फीट अवैध रेत पाया गया। जिस पर उक्त ट्रैक्टर चालक तौसीक मोहम्मद पिता फरीद मोहम्मद उम्र 23 वर्ष निवासी गडेरिया गुल्लीडाड थाना बरगवां पर कृत्य धारा 379, 414 ता. हि., 4/21 खान अधिनियम 1952 एवं 18 (1) अवैध खनिज परिवहन भण्डारण निवारण अधिनियम 2006 के तहत मामला दर्ज कर रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर थाने में खड़ा कर लिया गया है।

उक्त कार्यवाहियों में निरी. आर पी सिंह के नेतृत्व में उप निरी शिवकुमार दुबे, सउनि विशेषर प्रसाद, पंकज सिंह चन्देल, अजीत सिंह, प्र0आर0  राजकुमार विश्वकर्मा, कृष्णदेव कुशवाहा, धर्मराज रावत, अनूप मिश्रा, रामनिवास यादव, राजनारायण सिंह, आर. विकेश सिंह, प्रतीक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *