क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर केन्द्रीय इस्पात मंत्री को सौंपा ज्ञापन
News Desk, NPG Media, सिंगरौली, भारत.
बीजेपी के जन आशीर्वाद यात्रा के सिंगरौली पहुँचने के बाद आयोजित जनसभा में सम्मिलित केन्द्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को समाज सेवी सतीश उप्पल ने क्षेत्रीय समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपकर चर्चा की। भाजपा मंडल अध्यक्ष सिंगरौली भूपेंद्र गर्ग के लेटर हेड पर राष्ट्रीय राजमार्ग, ट्रेनों की कमी व हवाई अड्डे की मांग के साथ ही, प्रदूषण एवं विस्थापन से जुड़ी अनेक समस्याओं का संख्याक्षेप में जिक्र किया गया है।
केन्द्रीय मंत्री को बताया गया कि भारत को तरक्की के मार्ग पर आगे ले जाने वाली सिंगरौली की लाखों जनता आवागमन के साधन व संसाथनों के मामले में सौतेलेपन की शिकार है। देश की तरक्की में सिंगरौली का महत्वपूर्ण योगदान होने के बाद भी सिंगरौली आवागमन सुविधाओं में काफी पिछड़ा हुआ है। क्षेत्र में प्रदुषण ज्यादा होने से कई गंभीर बीमारियां क्षेत्र में अपना पैर पसार चुकी हैं।
सिंगरौली से वाराणसी चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस कोरोना के समय से ही बंद पड़ी है। जबकि वाराणसी ही सिंगरौली का निकटतम महानगर है जहां सिंगरौली के लोग अक्सर चिकित्सा एवं बच्चों की शिक्षा आदि के लिए आते जाते रहते हैं। सिंगरौली- वाराणसी अथवा गोरखपुर तक शीघ्र ट्रेन चलाने, नॉन इंटर लॉकिंग के बहाने आये दिन सिंगरौली जबलपुर इंटरसिटी सहित सिंगरौली की अन्य ट्रेनों को निरस्त कर दिया जाता है। ट्रेनों को नियमित तथा उनके परिचालन के समय में सुधार कर चलाने आदि मांगों का पत्र केन्द्रीय मंत्री को सौंपा।
