News Desk, Power Capital, Singrauli, MP.
?आशीष सोनी@newspostglobal.com

श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर सत्संगनगर दूधमनिया, सिंगरौली में सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड को धारण करने वाले, इसके नियंता और संचालक भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया गया।

सुबह से लेकर भक्तों का तांता लगा रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु नर नारी युवा व बच्चे श्रीकृष्ण श्रीराधा रानी का भक्ति भाव से पूजन अर्चन में लगे हुए दिखाई दिए।

बनारस से पधारे हुए कलाकारों द्वारा भक्ति गीतों और भजनों का मंच सजा रहा। भजन व गीतों की सुमधुर स्वर लहरी पर श्रद्धालु झूमते नाचते गाते रहे। संगीतमय वातावरण में मध्य रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव उनके विधिवत अभिषेक और घड़ि घंटों की दिव्य ध्वनि तथा चंवर सेवा के साथ आरती कर मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित हजारों भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव मनाया। तत्पश्चात भोजन प्रसाद का भी आयोजन किया गया।

मंदिर के संरक्षक गुंजारी लाल तिवारी ने बताया कि आगामी 10 सितंबर को श्रीमद भागवत् कथा हेतु विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। 11 सितंबर से भागवत कथा प्रारंभ होगी जो आगामी 18 तक चलेगी। श्रीमद भागवत् कथा के समापन के साथ महाप्रसाद का आयोजन भी किया जाएगा।
.html_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *