बैकवर्ड क्लास (ओबीसी) कोल एम्प्लाईज़ वेल्फेयर असोसिएशन का कार्यक्रम
Newspost, Regional Desk-MP.
सिंगरौली, मध्य प्रदेश। बैकवर्ड क्लास (ओबीसी) कोल एम्प्लाईज़ वेल्फेयर असोसिएशन के कोल इंडिया के महासचिव जय बहादुर सिंह यादव ने बताया कि 25 अगस्त रविवार को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच सिंगरौली बस स्टैंड के समीप, एनसीएल 1 सी 43 स्थित संगठन के केंद्रीय कार्यालय परिसर में बीपी मण्डल जी की प्रतिमा का अनावरण समारोहपूर्वक किया जायेगा। श्री यादव ने बताया कि इस संगठन के संरक्षक सांसद (सतना) एवं अध्यक्ष- लोकसभा अन्य पिछड़ा वर्ग कमेटी गणेश सिंह हैं। यह कार्यक्रम इनके मार्गदर्शन में किया जा रहा है। संगठन का मिशन कोल इंडिया में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करना है।
संगठन के महासचिव श्री यादव ने बताया कि 25 अगस्त, रविवार को होने जा रहे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भूषण भुवन कमल एवं पूर्व सदस्य कौशलेन्द्र सिंह पटेल सम्मिलित होंगे। इस आयोजन में विधायक सिंगरौली- राम निवास शाह, प्रोफेसर लक्ष्मण यादव, पूर्व विधायक राम लल्लू बैस, पूर्व सपा विधायक राबर्ट्सगंज अविनाश कुशवाहा, पूर्व महापौर सिंगरौली श्रीमति रेनू शाह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सपा संजय यादव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष बीएसपी सिंगरौली सुरेश शाहवाल को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

मूर्ति अनावरण के बाद निकलेगी वाहन रैली, जयंत में होगा जयंती समारोह
श्री यादव ने बताया कि अतिथियों द्वारा बीपी मण्डल जी की मूर्ति का अनावरण केन्द्रीय कार्यालय में किए जाने के बाद अतिथिगण व संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ 50 वाहनों से संपर्क रैली निकाली जाएगी। यह रैली झिंगुरदह, जयंत, दुद्धिचुआ, खड़िया, ककरी, कृष्णशिला, बीना, निगाही, अमलोरी होते हुए वैढ़न के अंबेडकर चौक पहुंचेगी। वहां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। तत्पश्चात यह रैली जयंत कल्याण मंडपम पहुंचेगी जहां सायं 5 से रात्रि 10 बजे तक जयंती समारोह का आयोजन किया जायेगा।
🔸General Secretary of the Association, Jai Bahadur Singh Yadav told.
